आज का राशिफल, जानिए क्या है आज आपके भाग्य में

मेष: आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलकारक है। सम्मान तथा रूके कार्यों की सिद्धि कारक है। धार्मिक यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। शुभ व्यय से कीर्ति की वृद्धि होगी। संतान पक्ष से मन को संतोष मिलेगा।

वृषभ: राशि का स्वामी शुक्र षष्ठम भाव में मान-प्रतिष्ठा की वृद्धिकारक है। चंद्रमा धनु राशि अष्टम में मंत्रणा शक्ति का विस्तार और सत्तारूढ़ महान व्यक्तियों की कृपा से धन लाभ कराएगा, अवसर का लाभ उठाने के लिए सचेत रहें।

मिथुन: आपकी राशि का स्वामी बुध शुक्र के साथ पंचम लक्ष्मी भाव में अस्त चल रहा है। अकारण शत्रुत्पत्ति, निर्मूल चिन्ताकारक है। आज धनु का चंद्रमा माता को कष्ट कर सकता है। व्यवसाय में सावधानी बरतें और जोखिम के कामों से दूर रहें।

कर्क: आज का दिन आपके लिए सुख शांति का रहेगा। पिछले कई दिनों से चला आ रहा तनाव आज कम हो जाएगा। कोर्ट कचहरी में विजय आपको मिलेगी। राशि पर वृश्चिक राशि का गुरू पत्नी को रोग मुक्त व पत्नी पक्ष से लाभकारक रहेगा।

सिंह: आर्थिक मसलों में सोच समझकर किए गए निवेश फायदा दे सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको थोड़ा सोच समझकर ही कोई भी फैसला लेना चाहिए। विदेश संबंधी कार्यों व संतान पर अनावश्यक पैसा खर्चा हो सकता है।

कन्या: आज का दिन आपके स्वास्थ्य एवं सुस्त पड़े कारोबार में सुधार का दिन है। इच्छित धन लाभ होने से मनोबल बढ़ेगा। पत्नी व संतान पक्ष से संतोषजनक समाचार से हर्षित होंगे। महान पुरूषों के सहयोग से शत्रुओं पर बढ़त प्राप्त होगी।

तुला: राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। सांसारिक सुख भोगों का विस्तार तथा परिवार में हर्ष मंगलमय परिवर्तन के योग बन रहे हैं। रात्रि में किसी विशेष समारोह में महान व्यक्ति के मिलने से बहुत समय से स्थगित चल रहे महत्वपूर्ण कार्यों में गति आ जाएगी।

वृश्चिक: आज का दिन विशेष व्यस्त एवं तनाव युक्त रहेगा। आपकी राशि से द्वितीय केतु शनि का योग बना हुआ है। अतः विवेक से काम लें- निकटवर्ती लोगों से व्यर्थ के विवाद में न उलझें, हानि हो सकती है। स्वास्थ्य भी न्यून रहेगा, खान-पान में सावधानी बरतें।

धनु: किसी अधिकारी से वाद-विवाद होने पर कानूनी पक्ष नया मोड़ ले सकता है। सायंकाल के समय योजनापूर्ति से लाभ होगा। अचानक व्यवसाय से संबंधित अतिथि के आ जाने से खर्चा बढ़ सकता है।

मकर: आज का दिन प्रभाव प्रताप को बढ़ाने वाला है। भौतिक सुख के साधनों की वृद्धि होगी। आर्थिक उन्नति के बहुत सारे अवसर आपको मिलते रहेंगे। कोई युवा व्यक्ति सामने आकर आपकी मदद कर सकता है।

कुंभ: आपकी राशि का स्वामी शनि धनु राशि का होकर एकादश भाव में विराजमान है। चंद्रमा आज एकादश घर में आय के नए स्त्रोत विकसित करेगा। शत्रु व प्रतिद्वन्दी पक्ष पराजित होंगे। नया परिचय स्थाई मित्रता में परिवर्तन होगा। समय का लाभ उठाएं।

मीन: राशि का स्वामी बृहस्पति पिछले कुछ दिनों से वृश्चिक राशि में मार्गी होकर नवम भाव में चल रहा है। चंद्रमा भी आज दशम भाव में उत्तम संपत्ति प्रदान करेगा। खोया हुआ धन मिले या रूका हुआ पैसा मिल जाएगा। किसी कठिन समस्या का समाधान भी आप कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button