#Social

Accident: अनियंत्रित होकर पलटी DFO की कार , 2 लोग घायल


छतरपुर Chhatarpur: छतरपुर जिले के बड़ामलहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मैलवार-गांधीनगर के बीच गत रोज पन्ना डीएफओ रिपुदमन सिंह की शासकीय बोलेरो कार असंतुलित होकर पलट गई, जिसके चलते डीएफओ और कार का चालक रामअवतार मिश्रा घायल हो गए। बताया गया है कि पन्ना डीएफओ रिपुदमन सिंह bhopal से वापस पन्ना जा रहे थे।
इस दौरान मैलवार-गांधीनगर के बीच मुख्य सड़क पर उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार आलोक जैन दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी बड़ामलहरा भेजा, जहां दोनों का प्राथमिक उपचार करने के बाद छतरपुर अस्पताल रेफर किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button