रायपुर का शाहीन बाग अब नहीं सजेगा भीड़ से, प्रशासन न लागू किया धारा 144

जयस्तंभ चौक से लेकर शारदा चौक तक सभी प्रकार के प्रदर्शनों पर रोक लगा दी गई है. यहां पर पुलिस ने धारा 144 लागू कर दी गई है. इसका आदेश कलेक्टर एस भारतीदासन ने जारी किया है. कलेक्टर के द्वारा जारी आदेश मुताबिक़ तात्यापारा से शास्त्री चौक, कोतवाली चौक से जय जयस्तंभ चौक, गुरुनानक चौक से शारदा चौक, सत्तिबाजार हनुमान मंदिर चौक से कोतवाली चौक तक धारा 144 लागू कर दी गई है.

राजधानी के जय स्तंभ चौक और शारदा चौक पर सुबह 9 से रात्रि 9 बजे तक ही धारा 144 लागू हुआ करती थी, लेकिन अब प्रशासन ने पूर्ण रूप से लागू कर दी है.
शहर में धारा 144 अनिश्चितकाल के लिए लगाई गई है. दोनों जगह पर पुलिस की विशेष नजर है. यहां किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह चौकन्ना है. प्रशासन ने ऐहतियात के तौर पर धारा 144 लगाई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button