#Social
AGS Hospital में सर्जन Dr दिलीप कुमार ने की 20 केजी हाईड्रोसिल ट्यूमर वाले मरीज का सफल आपरेशन
Lakhisarai, लखीसराय: जिला मुख्यालय के पुरानी बाजार स्थित अशोक धाम जेनरल एंड सर्जिकल हॉस्पिटल में सर्जन डा दिलीप कुमार के द्वारा 20 केजी हाईड्रोसिल ट्यूमर वाले मरीज का सफल आपरेशन किया गया है। इससे संबंधित रोगियों , उनके परिजनों सहित मेडिकल विभाग के लिए एक बड़ी खुशखबरी वाली खबर है। प्रख्यात सर्जन डॉ दिलीप कुमार के अनुसार जमुई जिले स्थित माडवा निवासी 45वर्षीय मिथिलेश साव नामक व्यक्ति बीते दस साल से 20 केजी फाइलेरिया हाईड्रोसिल ट्यूमर वाली बीमारी से परेशान थे। इस दौरान वे कई स्थानों पर अपना ईलाज करवाये। बावजूद इन्हें कोई राहत नहीं मिली। अंत में एजीएस में आकर बीते दस साल से 20 केजी फाइलेरिया हाईड्रोसिल ट्यूमर वाली बीमारी से जुझ रहे मरीज का सफल तरीके से आपरेशन किया गया। इससे मरीजों सहित अन्य लोगों में भारी खुशी का माहौल है। दूसरी ओर मेडिकल डिपार्टमेंट के लिए भी ऐसे चुनौती पूर्ण ईलाज का सफल तरीके से आपरेशन कर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।


