आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का क्या सच में हो गया ब्रेकअप

मुंबई. बॉलीवुड में आए दिन बनते-बिगड़ते रिश्तों की कहानियां देखने-सुनने को मिल जाती हैं. कभी दो स्टार्स का नाम जुड़ जाता है तो कभी इनका रिश्ता टूटने की खबरें आने लगती हैं. लेकिन हाल ही में एक ऐसे कपल के ब्रेकअप की खबरें आ रही हैं, जिसके बारे में जानकर आप चौंक जाएंगे. हम बात कर रहे हैं आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की. कुछ समय पहले तक इनकी शादी को लेकर चर्चाएं चल रही थीं लेकिन अचानक रिश्ता टूटने की बात सामने आई है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि ये दोनों कुछ समय से एक-दूसरे से मिले भी नहीं हैं. वहीं इन रिपोर्ट्स में ब्रेकअप की खबरें आने की वजह भी बताई जा रही हैं.

आलिया-रणबीर को लेकर बीते काफी दिनों से ऐसी खबरें चल रही थीं कि दोनों फैमिलीज में शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं. वहीं दोनों से ही मीडिया आए दिन शादी को लेकर सवाल करती भी दिखाई दे जाती थी. वहीं हाल ही में  इन दोनों के बीच सब कुछ सही नहीं है. फिल्मीबीट जैसी कई मीडिया रिपोर्ट्स में इन दोनों के ब्रेकअप का दावा भी किया गया है. बताया जा रहा है कि ऐसी कई बातें हैं जो इनके ब्रेकअप की ओर इशारा कर रही हैं.

इन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उड़ रही ब्रेकअप की खबरों की वजह आलिया भट्ट के जन्मदिन में रणबीर का ना होना है. बताया जा रहा है कि आलिया ने कोरोना वायरस के चलते अपना बर्थडे घर में ही करीबियों के साथ मनाया. इस दौरान उनकी फैमिली के साथ-साथ खास दोस्त आकांक्षा रंजन कपूर मौजूद रहे. वहीं इन रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई में होने के बावजूद आलिया के जन्मदिन पर रणबीर कपूर नहीं पहुंचे. जब ऐसी खबरें आईं तभी इन दोनों के ब्रेकअप की अफवाहें भी तेज हो गईं. हालांकि अभी तक ना तो रणबीर और ना ही आलिया ने ऐसी किसी बात पर प्रतिक्रिया दी है. ऐसे में हम इन खबरों की कोई पुष्टि नहीं करते हैं.

बात करें वर्क फ्रंट की तो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक साथ अयान मुखर्जी की आने वाली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में एक साथ नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन में अहम किरदार में दिखाई देंगे. इसके अलावा आलिया भट्ट के पास फिल्म ‘गंगूबाई’ भी है. इस फिल्म से आलिया का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button