Aligarh School Student Beaten: अलीगढ़ में शिक्षक ने छात्र को बेरहमी से पीटा; सीसीटीवी में कैद हुई घटना, वीडियो वायरल

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अलीगढ़ जिले (Aligarh District) में स्थित एक निजी स्कूल से छात्र के साथ शिक्षक द्वारा बर्बरतापूर्वक मारपीट का मामला सामने आया है. मामला लोधा थाना क्षेत्र के तन कान्वेंट स्कूल (Tan Convent School) का है, जहां स्पोर्ट्स टीचर (खेल शिक्षक) संदीप चौधरी पर एक छात्र को बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है.

मारपीट का पूरा वाकया स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में दर्ज हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह भी पढ़ें: Moradabad Shocker: स्कूल की छात्रा के साथ बेरहमी से मारपीट! प्रिंसिपल ने ऐसा पीटा की छात्रा ने गंवाई अपनी एक आंख की रोशनी, मुरादाबाद जिले की घटना से परिजनों में रोष

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई पूरी घटना

वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट देखा जा सकता है कि स्पोर्ट्स टीचर संदीप चौधरी छात्र को पकड़कर थप्पड़ और मुक्कों से मार रहे हैं. घटना के समय आस-पास अन्य छात्र भी मौजूद थे, जो डर के मारे दूर खड़े रहे.

पिटाई के बाद छात्र को गंभीर चोटें आईं और वह सहम गया. परिजनों को जब इस घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा किया और आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

अलीगढ़ में शिक्षक ने छात्र को बेरहमी से पीटा

परिजनों की शिकायत पर पुलिस जांच शुरू

घटना के संबंध में छात्र के परिजनों ने स्थानीय लोधा थाने में स्पोर्ट्स टीचर संदीप चौधरी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है. परिजनों का आरोप है कि शिक्षक ने मामूली बात पर छात्र के साथ अमानवीय व्यवहार किया और जानबूझकर शारीरिक चोट पहुंचाई.

लोधा थाना पुलिस ने शिकायत मिलने और सीसीटीवी फुटेज का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस और स्कूल प्रशासन का रुख

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. आरोपी शिक्षक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और बाल संरक्षण से जुड़ी धाराओं के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है.

वहीं, स्कूल प्रबंधन से भी इस संबंध में जवाब मांगा गया है. पुलिस का कहना है कि छात्रों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2026 09:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button