विशेष लेख – COVID19- चलना संभल संभल के – तारण प्रकाश सिन्हा

कोविड-19 वायरस पर दुनिया भर में तेजी से रिसर्च हो रहा है। प्रभावी दवाओं की खोज हो रही है। टीके इजाद किए जा रहे हैं। विभिन्न स्रोतों से नतीजों की जो जानकारियां सामने आ रही है वह उत्साह बढ़ाने वाले हैं।

ऐसा उल्लेख मिलता है कि वर्ष 1918 में स्पेनिश फ्लू से दुनिया भर में 5 करोड़ से ज्यादा मौतें हुई थी। भारत में ही करीब डेढ़ करोड़ लोगों ने अपनी जानें गंवा दी थी। तब महात्मा गांधी भी इस बीमारी की चपेट में आकर बीमार हो गए थे। यह वह दौर था जब न तो चिकित्सा विज्ञान इतना उन्नत था और ना ही तकनीक। तब भी मनुष्य ने उस भयंकर महामारी से डटकर मुकाबला किया और अंततः विजय हासिल की। सिर्फ स्पेनिश फ्लू ही क्यों, उसके भी पहले, और बाद में, न जाने कितनी ही ऐसी महामारीयों को हम ने हराया है। कोविड-19 पर भी हम विजय हासिल करेंगे यह तय है।

कोविड-19 वायरस पर दुनिया भर में तेजी से रिसर्च हो रहा है। प्रभावी दवाओं की खोज हो रही है। टीके इजाद किए जा रहे हैं। विभिन्न स्रोतों से नतीजों की जो जानकारियां सामने आ रही है वह उत्साह बढ़ाने वाले हैं। चिकित्सा विज्ञानियों को इस दिशा में लगातार सफलताएं मिल रही हैं। अनुसंधानो के बीच कोविड-19 से संक्रमित लोगों का उपचार जारी है।

मौतों की शुरुआती बढ़त के बाद अब इस वायरस से मुक्त होकर स्वस्थ होने वाले लोगों का बढ़ता आंकड़ा उम्मीदें जगा रहा है। छत्तीसगढ़ का ही उदाहरण लें, यहां इस महामारी से अब तक एक भी जान नहीं गई है, जबकि जिन 10 लोगों का उपचार किया गया उनमें से 9 पूरी तरह स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।

कुल मिलाकर यह तय है कि तब के स्पेनिश फलों की तुलना में आज कोविड-19 से हम ज्यादा बेहतर तरीके से लड़ रहे हैं। वैश्विक रूप से हम तब की तुलना में ज्यादा अच्छी तरह एकजुट हैं। अनुभवों और उपलब्धियों की साझेदारी कहीं ज्यादा अच्छी है इसलिए कोविड-19 पर अपेक्षाकृत जल्दी काबू पा लेने की सुनिश्चितता कहीं ज्यादा है, लेकिन इन सबके बावजूद संघर्ष कड़ा है।

सबसे बड़ी चुनौती कोविड-19 से होने वाली क्षति को कम से कम करना है। तकनीक और विज्ञान के विकास ने जहां हमें हौसला दिया है वहीं वैश्विक संपर्कों को सघन कर दिया है। इसी सघनता ने स्पेनिश फ्लू की तुलना में कोविड-19 के प्रसार के लिए ज्यादा अनुकूलताए निर्मित कर दी है। इसी वजह से देखते ही देखते यह बीमारी दुनिया भर में फैल गई और लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले लिया। भारत में भी तेजी से पांव पसार रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button