#Social

छात्र परिषद में अर्शिता चुनीं हैड गर्ल


शिमला। कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी द्वारा बुधवार को निवेश समारोह आयोजित किया गया। साथ ही सत्र 2025 के लिए छात्र परिषद का चयन किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी एसआर मर्डी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। नव निर्वाचित छात्र परिषद में अर्शिता सावंत हैड गर्ल, आर्या आज्टा सहायक हैड गर्ल, कैशी शर्मा सेंट जोसेफ हाउस की कप्तान, केसर भाटिया सेंट जोसेफ हाउस की उप कप्तान, देवयानी ठाकुर सेंट क्लाउडिन हाउस की कप्तान, समायरा सेठ सेंट क्लाउडिन हाउस की उप कप्तान, सनरी गंगटा ब्लेस्ड दीना हाउस की कप्तान, वामिका शर्मा ब्लेस्ड दीना हाउस की उप कप्तान, रशेल कश्यप सेंट फ्रांसिस हाउस की कप्तान, अदा पंटा सेंट फ्रांसिस हाउस की उप कप्तान चुना

गया।

हैड गर्ल, हाउस कैप्टन और हाउस वाइस कैप्टन के अलावा भी छात्राओं को विभिन्न विभागों में ड्यूटी सौंपी गई जिसमें स्कूल पत्रिका की संपादकीय टीम में रुबायना साहिल को अंग्रेजी संपादक, यशिता कौंडल को सहायक अंग्रेजी संपादक, जन्नत जिंदल को हिंदी संपादक, जन्नत चोपड़ा को सहायक हिंदी संपादक, शिवास्मी चौहान को समाज सेवा कप्तान, उन्नमन ठाकुर को समाज सेवा उप-कप्तान, जोयना वर्मा को स्कूल अनुशासन कप्तान, गरिमा शर्मा को अनुशासन उप-कप्तान, कंचन एक्का को स्कूल कैथोलिक नेता, स्पंदन जमालटा को स्कूल खेल कप्तान और सहज धीमान को स्कूल खेल उप-कप्तान की ड्यूटी सौंपी गई। कार्यक्रम का समापन प्रिंसिपल सिस्टर ग्रेटा के एक प्रेरणादायक संबोधन के साथ हुआ। इसके बाद मुख्य अतिथि मर्डी द्वारा प्रेरक भाषण दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button