मासूम के साथ अप्राकृतिक कृत्य की कोशिश, अज्ञात व्यक्ति ने किया दुष्कर्म का प्रयास
मासूम के साथ अप्राकृतिक कृत्य की कोशिश करने का मामला सामने आया है। पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपी के खिलाफ फिलहाल जानकारी नहीं है। पीड़ित बालक भी उसे देखने पर पहचाने की बात कह रहा है लेकिन पीड़ित बच्चा उसका नाम नहीं जानता। फ़िलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पूरा मामला कोटा थाना क्षेत्र का है, जहां 8 वर्षीय मासूम बालक के साथ अज्ञात व्यक्ति ने दुष्कर्म का प्रयास किया। फिरंगी पारा कोटा बंधिया तालाब के पास रहने वाला 8 वर्षीय बालक 13 दिसंबर की शाम तालाब में मछली पकड़ते लोगों को देखने गया था। बच्चे का कहना है कि उसी दौरान वहां मौजूद एक शख्स उसे जाल दिखाने का लालच देकर अपने साथ महुआ खार कृष्णा भवन के पीछे सुनसान इलाके में ले गया और जबरन उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करने की कोशिश करने लगा इसी दौरान वहां कुत्ते को सैर कराने निकला एक शख्स पहुंच गया, जिसे देख कर दुष्कर्मी भाग खड़ा हुआ। बाद में कुत्ता घूमाने वाले व्यक्ति ने बालक को उसके घर तक छोड़ा। दूसरे दिन जब 8 वर्षीय बालक के पिता घर लौटे तो उसने पूरी जानकारी उन्हें दी। इसके बाद थाने में मामला दर्ज करवाया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दुष्कर्म के प्रयास के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी के खिलाफ फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। पीड़ित बालक भी उसे देखने पर पहचानने की बात कह रहा है, लेकिन पीड़ित को उसका नाम-पता कुछ ज्ञात नहीं है। पुलिस मामला पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपी की तलाश कर रही है।




