#Social

Baddi News: औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में सुलगा उद्योग, 60 लाख राख


BBN. बीबीएन। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत काठा स्थित सोलर सैल निर्माता उद्योग में आग से 60 लाख की संपत्ति जलकर स्वाह हो गई। दमकल कर्मियों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और करीब पांच करोड़ से ज्यादा की संपत्ति को बचाया। अग्निकांड की इस घटना से सोलर सैल का तैयार व कच्चा माल सहित मशीनरी व संयंत्र को नुकसान पहुंचा है। उद्योग के पास फायर एनओसी थी या नहीं प्रशासन इसकी पड़ताल कर रहा है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह पांच बजे काठा स्थित सोलर सैल निर्माता कंपनी के यूनिट-1 में अचानक आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। उद्योग कर्मी रामलाल ने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाडिय़ों मौके पर रवाना हुई और कड़ी मशक्कत के बाद तीन घंटे के भीतर आग पर

काबू पा लिया।

उद्योग के दूसरे व तीसरे फ्लोर में आग लगी थी, जिस पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। अग्निकांड से तीसरे फ्लोर पर बने स्टोर में रखा सोलर सैल का तैयार व कच्चा माल पूरी तरह से जल गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है आगामी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है की उद्योग में नई मशीनरी लगाने का कार्य किया जा रहा था, इसलिए कोई कामगार उस फ्लोर पर नही था, जिस कारण कोई हताहत नहीं हुआ। दमकल अधिकारी बद्दी हेमराज ने बताया कि मंगलवार सुबह उद्योग में आग की सूचना मिली थी , जिसके बाद तीन फायर टेेंडर के जरिए तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बेकाबू आग पर काबू पाया। प्रारंभिक आंकलन के अनुसार अग्निकांड से 60 लाख का नुकसान हुआ है और पांच करोड़ की संपत्ति को बचाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button