#Social
CG BREAKING: सबसे बड़े साइबर फ्रॉड का खुलासा, 3 ठगबाज गिरफ्तार

Rajnandgaon. राजनांदगांव। साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाता, एटीएम कार्ड और मोबाइल सीम सप्लाई करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. पुलिस ने 3 अंतरराज्यीय साइबर ठग को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से 15 एटीएम कार्ड, 8 चेकबुक, 5 पासबुक, 7 मोबाइल सिम, 1 पैन कार्ड और 4 मोबाइल फोन जब्त किया गया है. साथ ही ठगी से अर्जित नगद राशि 1 लाख 4 हजार 910 रुपये भी बरामद किया गया. यह कार्रवाई सोमनी पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने की है।




