#Social

Badrinath Dham: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, उमड़ी भक्तों की आस्था


Badrinath Dham: आज यानी शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह पावन अवसर भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को आता है। हर-तरफ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम मची हुई है। वहीं, बद्रीनाथ धाम में भी भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव को बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है।
कल देर रात्रि ठीक 12:00 बजे भगवान कृष्ण का जन्म हुआ। जिसके बाद बालकृष्ण को सैकड़ों की तादाद में उपस्थित भक्तों ने झूला झुलाया गया। इस पावन अवसर पर पूरे मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है। यहां मंदिर के परिक्रमा पथ में कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस दौरान कार्यक्रम में भारी संख्या में तीर्थ यात्री पहुंचे है। श्री कृष्ण जन्म के उपरांत देर रात्रि तक भजन संध्या का भी आयोजन किया गया।
रात्रि 12:00 बजे कृष्ण जन्म होने पर बद्रीनाथ के प्रधान पुजारी रावल द्वारा सबसे पहले भगवान श्री कृष्ण को झूला झुलाया गया। उसके बाद रावल ने भगवान कृष्ण की वैदिक पूजा अर्चनाएं संपन्न की। कृष्ण जन्मोत्सव के बाद आज पूरे बद्रीनाथ क्षेत्र में कृष्ण झांकी का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button