बलौदाबाजार : 11 लोगों ने 2 सगी बहनों से किया गैंगरेप, 1 फरार, 10 गिरफ्तार, दुष्कर्म करते वक्त बनाया विडियो……

बलौदाबाजार। जिले के पलारी थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दो नाबालिगों से 11 लोगों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। मामले में पलारी पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है जिसकी तलाश जारी है।
मिली जानकारी के मुताबिक घटना पलारी थाना इलाके के केसला गांव की है। दोनों नाबालिग सगी बहनें है। आज से तकरीबन डेढ़ महीने पहले दोनों अपने पुरूष दोस्त से मिलने गई थी। इसी बीच 11 लोगों ने मिलकर नाबालिगों को अपनी हवस का शिकार बना लिया। आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया था और दोनों को ब्लैकमेल करते रहे। लगातार धमकी मिलने के बाद इसकी जानकारी दोनों बहनों ने अपने परिजनों को दी।
दो नाबालिग युवतियों के साथ गैंगरेप
दोनों युवतियां चचेरी बहन है
दोनों नाबालिग युवतियों को गांव के पास के दो लड़के रात में घुमाने लेकर गए थे देर रात जब लौट रहे थे गांव के 8 युवकों ने पकड़ लिया और जो युवक-युवतियों के साथ थे उन्हें मारपीट कर भगा दिया और दोनों नाबालिग युवतियों के साथ सभी 8 लड़कों ने गैंगरेप किया और वीडियो भी बना लिया वीडियो वायरल करने की धमकी देकर सभी ने दोनों नाबालिग युवतियों के साथ रेप किया उसके बाद भी वीडियो वायरल करने की धमकी देते रहे दोनों नाबालिग युवतियों ने बलौदा बाजार पुलिस को इस मामले की शिकायत की बलौदा बाजार पुलिस में सभी आठ गैंग रेप करने वाले आरोपियों और साथ ही नाबालिग युवतियों को अपने साथ ले कर जाने वाले दो युवकों को भी है अरेस्ट कर लिया है।
इस मामले में कुल 11 आरोपी बनाए गए हैं 8 जिन्होंने गैंगरेप या दो युवक जो लड़कियों को लेकर गए थे और एक युवक जिसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उन्हें फिर से बुलाया था उसके खिलाफ भी अटेम्प्ट टू रेप का चार्ज लगा है सभी आरोपियों को बलौदा बाजार पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।


