#Social

BIG BREAKING: कांग्रेस युवा नेता ने युवती को चाकू से गोदा


Neemuch. नीमच। एमपी के नीमच में युवक कांग्रेस के नेता ने एक युवती पर चाकू से हमला कर दिया। ताबड़तोड़ एक के बाद एक 7 वार किए। युवती गंभीर घायल होने के बाद सड़क पर गिर गई तो नेता ने उस पर प्यार में धोखा देने का आरोप लगाया। फिर वहां से भाग निकला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत स्थिर है। यहां से परिजन युवती को निजी अस्पताल ले गए। पुलिस ने आरोपी कुलदीप वर्मा (23) को हिरासत में ले लिया है। ASP नवल सिंह सिसोदिया ने बताया कि वारदात नीमच के कैंट थाना इलाके में गांधी वाटिका के बाहर

बुधवार दोपहर की है।

20 वर्षीय युवती बोहरा बाजार की रहने वाली है। केसरपुरा निवासी कुलदीप वर्मा कॉलेज स्टूडेंट है। वारदात के चश्मदीदों ने बताया कि कुलदीप युवती के साथ पार्क के बाहर खड़ा था। किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई। इसी बीच कुलदीप ने चाकू से हमला कर दिया। युवती की चीख सुनकर लोग मौके पर जुटे। कुलदीप ने लोगों के सामने चिल्लाते हुए कहा, ‘प्यार करके धोखा देती है। ये लड़कियां पैसा खाती हैं। तुमने मुझे छोड़ा। कितने बॉयफ्रेंड हैं तेरे। अयान, रियान, आजाद, हर्षित।’ फिर भाग गया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह राठौर ने बताया कि कुलदीप ज्ञानोदय महाविद्यालय में NSUI का कॉलेज अध्यक्ष रहा है। वहीं, पार्टी से जुड़े अन्य नेताओं का कहना है कि कुलदीप को हाल ही में यूथ कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button