#Social
BIG BREAKING: गैंगस्टर की गर्लफ्रेंड लेडी डॉन अन्नू धनखड़ गिरफ्तार

New Delhi. नई दिल्ली। गैंगस्टर हिमांशु भाऊ की गर्लफ्रेंड लेडी डॉन अन्नू धनखड़ को आज नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया गया. राजौरी गार्डन के बर्गर किंग में हुई हत्या के मामले में अन्नू धनखड़ की तलाश की जा रही थी. अनु धनकड़ ने अमन जून नाम के शख्स की शूटरों से हत्या कराई थी. राजौरी गार्डन के बर्गर किंग में इसी साल करीब 40 राउंड फायरिंग हुई थी. अनु धनकड़ ने अमन जून से एक फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाकर दोस्ती की थी।
फिर उसे राजौरी गार्डन के बर्गर किंग बुलाया था। वहां उसने उसकी हिमांशु भाऊ के शूटरों से हत्या करवा दी थी। वारदात के पहले अनु दिल्ली में फर्जी पहचान पत्र के जरिए मुखर्जी नगर में एक पीजी में रह रही थी. अनु धनखड़ मूल रूप से रोहतक की रहने वाली है. हरियाणा में एक नामी मिठाई कारोबारी से रंगदारी मांगने का आरोप भी उस पर लगा था. अमन जून की हत्या गैंगवार में हुई थी. नीरज बवाना और अशोक प्रधान के बीच गैंगवार चल रहा है. हिमांशु नीरज बवाना का करीबी है।



