#Social

BIG BREAKING: पाक के PM शाहबाज़ शरीफ ने दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO…


New Delhi. नई दिल्ली। भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को हिलाकर रख दिया है. इस सैन्य कार्रवाई पर अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने प्रतिक्रिया दी है. संसद में अपने संबोधन में शरीफ ने दावा किया कि भारत के 80 लड़ाकू जहाजों ने पाकिस्तान की सरहद के बेहद करीब आकर हमला किया. उनका कहना है कि भारतीय हमले ने केवल सीमा ही नहीं लांघी, बल्कि पाकिस्तान की संप्रभुता पर सवाल भी खड़े कर दिए. शरीफ ने कहा कि उन्हें हमले की हमले की पहले से सूचना मिली थी. उन्होंने बताया कि हमले वाली रात

पाकिस्तान की वायुसेना पूरी तरह अलर्ट थी. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने दावा किया कि भारत के 80 टूल्ड फाइटर जेट्स ने आजाद कश्मीर, शेखूपुरा, सियालकोट और शकरगढ़ जैसे इलाकों में छह अलग-अलग ठिकानों पर हमला किया. शरीफ ने अपने संबोधन में भारत पर आरोप लगाया कि उसने पाकिस्तान की ओर से प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय जांच आयोग को सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने पूरी पारदर्शिता से जांच के लिए आयोग बनाने की पेशकश की थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button