अवैध प्रवासियों एवं संदिग्ध किरायेदारों की जांच पर चलाया विशेष अभियान

कार्य करते हैं। पुलिस के द्वारा उनके आधार कार्ड, राशन कार्ड, जैसे अन्य दस्तावेजों की जांच की गई, दस्तावेजों की सत्यता के संबंध में जांच प्रक्रिया जारी है। पुलिस के द्वारा सभी बाहरी व्यक्तियों का फिंगरप्रिंट, लेकर डेटाबेस भी तैयार किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य उन बाहरी व्यक्तियों की पहचान करना है जो कि फर्जी दस्तावेजों के सहारे किराए के मकान में रह रहे हैं, जिनके द्वारा कानून व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न कर सकते हैं। पुलिस ने मकान मालिकों से अपील की है कि, नए किरायेदार को मकान देने के पूर्व उनके समस्त जानकारी व पहचान दस्तावेज, पुलिस द्वारा जारी किए गए।
अवैध प्रवासियों व संदिग्ध व्यक्तियों के जांच के दौरान एसडीओपी कुनकुरी श्री विनोद कुमार मंडावी, थाना प्रभारी कुनकुरी निरीक्षक श्री राकेश कुमार यादव, उप निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, सहायक उप निरीक्षक मनोज कुमार साहू व थाना कुनकुरी पुलिस स्टॉफ की सराहनीय भूमिका रही है। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि अवैध प्रवासियों के संबंध में जांच पड़ताल हेतु, जशपुर पुलिस का जो अभियान चल रहा है, उसके तहत आज कुनकुरी में अभियान चलाया गया, दस्तावेजों की जांच की जा रही है, कुछ मकान मालिक जो किराएदारों की जानकारी नहीं दिए थे,उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जावेगी।




