बड़ी खबर, छग में तीन नए कोरोना पॅाजीटिव मिले, सभी ओडिशा से लौटे थे

छत्तीसगढ़ में कोरोना के तीन पॅाजीटिव मजदूर पाए गए हैं। ये सभी मजदूर ओडिसा से लौटे थे।  महासमुंद जिले में अब तक कोई भी कोरोना का संदिग्ध मरीज नहीं मिला था परंतु ओड़िशा से महासमुंद लौटे तीन मजदूरों को रैपिड टेस्ट में कोरोना पाॅजिटिव पाया गया है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में इससे पहले केवल 4 मरीज थे जिनका इलाज एम्स में चल रहा है।

संदिग्ध पाए गए इन मरीजों को तत्काल आइसोलेट कर दिया गया है और उनकी आरटी-पीसीआर के लिए सैंपल एम्स भेज दिया गया है। संदिग्धों में एक मजदूर बागबाहरा ब्लॉक का एवं दो पिथौरा के बताए जा रहे हैं।

बीते दिनों दुर्ग जिले से भी चार लोगों का सैंपल एम्स भेजा गया है, जिनकी जांच रिपोर्ट आनी है, इनमें से तीन धमधा विकासखंड के हैं, जबकि एक भिलाई का निवासी है।

दुर्ग जिले से दो दिनों पहले सैंपल जांच के लिए भेजा गया था, जिसका रिपोर्ट आज शाम तक आने की संभावना है, वहीं महासमुंद जिले में मिले तीन संदिग्धों का सैंपल आज भेजा गया है। आपको बता दें कि रैपिड किड से टेस्ट हुए ज्यादातर मामलों में एम्स में हुई जांच के बाद लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button