बड़ी खबर: गरियाबंद जिले में एक ही परिवार के 3 लोगों की खेत में करंट लगने से मौत…

छत्तीसगढ़। गरियाबंद जिले से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक ही परिवार के 3 लोगों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई है. घटना पांडुका से लगे सरकड़ा गांव की है, जानकारी के मुताबिक परिवार के 3 सदस्य काम से खेत गए हुए थे, जहां पंप कनेक्शन का तार टूटकर खेत में गिरा हुआ था, जिसके चलते करंट खेत में प्रवाहित हो गया, और परिवार के तीनों ही सदस्य उसकी चपेट में आ गए.जानकारी के अनुसार, सरकड़ा निवासी दामन कंवर अपनी पत्नी एरिन बाई और भांजे ओम कंवर के साथ काम करने खेत पहुंचा था, जहां ये बड़ा हादसा हो गया.
तीनों की चीख सुनकर आस-पास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी विद्युत विभाग को दी. विद्युत विभाग ने मौके पर पहुंचकर लाइन बंद किया, तब जाकर तीनों को वहां से अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.



