मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं और उनके दीर्घायु होने और अच्छी सेहत की कामना की

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर शनिवार को प्रधानमंत्री स​हित कई बढ़े नेताओं ने बधाई ​दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु होने और अच्छी सेहत की कामना की। सिंह शनिवार को 88 वर्ष के हो गए। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘डॉ मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की बधाई। मैं ईश्वर से उनके दीर्घायु होने और अच्छी सेहत की प्रार्थना करता हूं।’’ मनमोहन सिंह का जन्म भारत के विभाजन से पहले पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 26 सितंबर, 1932 को हुआ था। 26 सितंबर 1932 को जन्मे डॉ. मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एक अर्थशास्त्री के तौर पर जाना जाता है जिन्होंने 1990 के दशक में उदारणीकरण की नीतियों के जरिये भारतीय अर्थव्यवस्था को संकट से उबारा था।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी और कहा कि देश आज सिंह की तरह की गहराई वाले प्रधानमंत्री की कमी महसूस कर रहा है। राहुल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘भारत डॉक्टर मनमोहन सिंह की तरह गहराई वाले प्रधानमंत्री की कमी महसूस करता है। उनकी ईमानदारी, विनम्रता और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।’’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘उन्हें जन्मदिन की बहुत बधाई।’’ इसी तरह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। बनर्जी ने ट्वीट कर कहा, “पूर्व प्रधानमंत्री और अर्थशास्त्री डॉ मनमोहन सिंह जी को उनके जन्मदिन पर बधाई। उनके अच्छे स्वास्थ्य की और देश की जनता के बीच उनके और अधिक योगदान की कामना है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button