#Social

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में धर्मेंद्र प्रधान सबसे आगे


New Delhi. नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा, इसको लेकर अटकलें तेज हो गई हैं कई नेताओं का नाम भी सामने आता रहा है. इस पद के चयन के लिए अब राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी और प्रदेश इकाई से समन्वय के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति का ऐलान बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कर दिया है उत्तर प्रदेश और बिहार दोनों बड़े राज्यों का केंद्रीय पर्यवेक्षक राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े को बना कर एक बड़ा संकेत भी बीजेपी आलाकमान ने दिया है।

बिहार का पर्यवेक्षक विनोद तावड़े को बनाने से राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की दौड़ में धर्मेंद्र प्रधान सबसे आगे माने जा रहे हैं। भाजपा के बड़े नेता धर्मेंद्र प्रधान, शिवराज चौहान, मनोहर लाल खट्टर तीनों के नाम सामने आ रहे है। मगर सूत्रों के मुताबिक धर्मेंद्र प्रधान का नाम इस रेस में सबसे ज्यादा आगे है। क्योंकि धर्मेंद्र प्रधान RSS के कर्मठ कार्यकर्ता है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के सबसे करीबी भी है और आदिवासी नेता होने की कारण धमेंद्र प्रधान राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में सबसे आगे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button