#Social
HP WEATHER: दिन गर्म तो रात ठंडी, प्रदेश में कुछ ऐसे हैं मौसम के मिजाज

Shimla. शिमला। सूखे मौसम की वजह से हिमाचल में दिन और रात के तापमान में बहुत बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। दिन के समय गर्मी का एहसास हो रहा है, जबकि रात को तापमान शून्य डिग्री के आसपास पहुंच रहा है। ऊना में सबसे अधिक 33.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। मैदानी इलाकों में दिन के तापमान में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों की मानें, तो नवंबर में इस तरह की गर्मी का एहसास इससे पहले नहीं हुआ। मौसम विभाग ने भी आगामी एक सप्ताह तक मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना जताई है। कल्पा में दिन के समय का तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा है। शिमला में 23.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।



