#Social

BJP युवा मोर्चा ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली रैली


Flagship. झंडूता। झंडूता विधानसभा क्षेत्र में हर घर तिरंगा अभियान के तहत जोन स्तर पर तिरंगा यात्रा के आयोजन के अंतिम चरण में बुधवार को झंडूता जोन में रैली निकाली गई। झंडूता बाजार से टिक्करी होते हुए मंडल भाजपा कार्यालय तक निकाली गई। तिरंगा यात्रा की अगवाई झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने की। हाथों में तिरंगा उठाए उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ लगभग तीन किलोमीटर की पैदल यात्रा की। इस दौरान पूरा क्षेत्र भारत माता की जय तथा तिरंगा ऊंचा रहे हमारा जैसे उद्घोषों से गूंज उठा। जीतराम कटवाल ने कहा कि देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त करवाने के लिए

लंबा संघर्ष करना पड़ा।

लाखों वीर जवानों और स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी की इस लड़ाई में अहम भूमिका निभाई। उनके चट्टान की तरह मजबूत इरादों और बुलंद हौसलों ने अंग्रेजों को देश छोडऩे पर मजबूर कर दिया। तिरंगा देश के राष्ट्रीय गौरव, साहस, शौर्य और अभिमान का एक ऐसा प्रतीक है, जिसे देखकर हर भारतीय का हृदय देशभक्ति के भाव से भर जाता है। यह नई पीढ़ी को आजादी के संघर्ष से अवगत करवाकर उन्हें देश के साथ जोडऩे का अवसर प्रदान करने तथा उनमें देशप्रेम की भावना विकसित करने के साथ ही जन-जन में राष्ट्र प्रेम का भाव भी पैदा करता है। तिरंगा यात्रा में झंडूता भाजपा मंडल अध्यक्ष रसम सिंह चंदेल, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष शैलजा शर्मा, मंडल अध्यक्ष कंचन धीमान तथा भाजयुमो अध्यक्ष समेत लगभग 150 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button