छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाया और प्रदेश में लगातार हो रही हत्या और बाकी अपराधों पर सरकार और प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया।
एकात्म परिसर में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि दिनों दिन प्रदेश में अपराध बढ़ रहा है। अपराधियों के हौसले बुलंद है लूट डकैती लगातार हो रही है ।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में हत्याएं हो रही हैं और एक ही अपराधी तीन तीन हत्याओं को अंजाम दे रहा है लेकिन वह पुलिस की पकड़ से बाहर है। उन्होंने आश्चर्य जताया कि अमलेश्वर में हुई हत्या का षड्यंत्र कारी पहले भी दो हत्याएं कर चुका है इसके पहले जब वह पकड़ आया था तो पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था इसलिए यहां की कानून व्यवस्था बहुत बिगड़ी हुई है।
उन्होंने कहा कि पुलिस और कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने की जिम्मेदारी सरकार की है लेकिन ऐसा लगता है कि गृहमंत्री ही इस प्रदेश से गायब है। श्री गुप्ता ने सरकार की स्थानांतरण नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसके पीछे पूरा ट्रांसफर का खेल है और पुलिस अफसर लगातार होते ट्रांसफर से परेशान हैं। कानून व्यवस्था बिगड़ने के पीछे यह भी एक बड़ा कारण है।
श्री गुप्ता ने चेताया कि यदि कानून व्यवस्था ठीक ना हुई तो जनता की सुरक्षा के पक्ष में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश भर में बंद का आयोजेन कर सकती है। इसके लिए पार्टी में विचार विमर्श चल रहा है। उन्होंने कहा कि कल ही पार्टी ने राजधानी में मौन जुलूस निकालते हुए शासन को ज्ञापन सौंपा है तथा अपराधियों और अपराध पर अंकुश लगाने की मांग की है।
उन्होंने चेतावनी दी कि कानून व्यवस्था ना सुधरी तो बीजेपी आंदोलन की राह पर जाएंगी।
प्रेस वार्ता में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जयंती पटेल, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, सह मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल और पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना उपस्थित थे




