छत्तीसगढ़शहर एवं राज्य

भाजपा लिस्ट; जातिगत समीकरणों से कांग्रेस को मात देने की तैयारी…देखिए सूची

रायपुर।   भाजपा ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए 21 प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है. इसमें 8 ओबीसी, 11 अनुसूचित जनजाति, एक अनुसूचित जाति वर्ग से और एक सामान्य वर्ग से टिकट दिया गया है. पहली सूची में 5 महिलाओं को प्रत्याशी घोषित किया गया है. इस बार एक मौजूदा सांसद को भी भाजपा विधानसभा चुनाव लड़ाएगी.

पाटन विधानसभा से इस बार सांसद विजय बघेल को टिकट दिया गया है. वहीं रामानुजगंज से रामविचार नेताम को प्रत्याशी बनाया गया है. खरसिया से ओपी चौधरी की जगह महेश साहू को टिकट दिया गया है. वहीं अभनपुर में इंद्र कुमार साहू, राजिम से रोहित साहू, कोरबा से लखनलाल देवांगन, सिहावा से श्रवण मरकाम, कांकेर से आशाराम नेताम, बस्तर से मनीराम कश्यप, सरायपाली से सरला कोसरिया, खल्लारी से अल्का चंद्राकर, प्रेमनगर से भूलन सिंह मरावी, भटगांव से लक्ष्मी राजवाड़े एवं विधानसभा प्रतापपुर से शकुंतला सिंह पोर्ते को प्रत्याशी घोषित किया गया है.

\मरवाही विधानसभा से प्रणव मरपच्ची प्रत्याशी होंगे. वे वर्तमान में जिला भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष हैं. प्रवण
भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. प्रणव मरपच्ची मरवाही ब्लॉक के धरहर गांव के सरपंच हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button