देश दुनियाशहर एवं राज्य
भाजपा की सूची में बड़ी गलती; पुरूष विधायक को बना दिया महिला प्रत्याशी
भाजपा द्वारा जारी हालिया विधानसभा चुनाव के लिए जारी की गई लिस्ट में भारी चूक की गई है, दरअसल जबलपुर से अंचल सोनकर को प्रत्याशी घोषित किया गया है साथ ही उनके नाम को बोल्ड कर विशेष रूप से ध्यान भी आकृष्ट कराया गया है लेकिन लिस्ट जारी करने से पहले शायद बड़ नेताओं का भी ध्यान नहीं दिया गया कि उनके नाम के सामने श्रीमती लिख दिया गया है। अंचल सोनकर जबलपुर के पूर्व विधायक हैं तथा क्षेत्र में उनका खासा दबदबा माना जाता है, पार्टी की इस चूक से उन्हें काफी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है।





