छत्तीसगढ़शहर एवं राज्य

भानुप्रतापपुर की जीत को भाजपा ने बताया अनैतिक, चरित्र हत्या और सरकारी तंत्र का दुरूपयोग कर जीती कांग्रेस – साव

रायपुर।   छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने भानुप्रतापपुर उपचुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह कांग्रेस की अनैतिक जीत है। नैतिक तौर पर कांग्रेस हार गई है। कांग्रेस ने चरित्र हत्या और सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर उपचुनाव तो जीत लिया। लेकिन स्पष्ट हो गया कि आदिवासी समाज अब कांग्रेस का साथ छोड़ता जा रहा है।

आदिवासी समाज ने कांग्रेस का दावा खोखला साबित कर दिया है। चुनाव में भाजपा और निर्दलीय आदिवासी प्रत्याशी को जितने वोट मिले उतने वोट कांग्रेस प्राप्त नहीं कर पाई। यह स्पष्ट करता है कि कांग्रेस के विकास के दावों में सच्चाई नही है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस आदिवासी आरक्षण के नाम पर भ्रमित करने के बाद भी आदिवासी समाज का भरोसा नहीं जीत पाई। कांग्रेस की चारित्रिक हार तो प्रचार के दौरान ही हो गई थी। भानुप्रतापपुर उपचुनाव के परिणाम बता रहे हैं कि कांग्रेस की नैतिक हार हुई है। यह कांग्रेस की नहीं विशुद्ध सहानुभूति और कांग्रेस के अलोकतांत्रिक हथकंडों की जीत है। कांग्रेस ने प्रशासनिक अनैतिकता से आदिवासियों का हक छीना है।

पिछला चुनाव मनोज मंडावी जितने वोट से जीते थे, 4 साल में कांग्रेस की तथाकथित विकास गाथा के बावजूद अंतर बढ़ने के बजाय घट गया है, जो इसका प्रमाण है कि कांग्रेस ने षड्यंत्र करके जनादेश का हरण किया है। कांग्रेस ने काम के नाम पर नहीं, षड्यंत्र, सहानुभूति और सत्ता के दुरुपयोग के दम पर उपचुनाव जीता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button