#Social

BREAKING: अंतरजिला चोर गिरोह का भंडाफोड़, 12 अपराधी गिरफ्तार


Bihar. बिहार। बिहार की बेतिया पुलिस को गुरुवार को बड़ी सफलता मिली है. बेतिया पुलिस ने अंतरजिला चोर गिरोह के 12 चोरो को गिरफ्तार किया है. सभी गिरफ्तार चोर मुजफ्फरपुर के निवासी हैं और उत्तर बिहार के कई जिलों में संगठित तरीके से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे. बेतिया एसपी डॉ. शौर्य सुमन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस गिरोह के खिलाफ कार्रवाई की है. पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले ट्रक और पिकअप वाहन के साथ 118 चोरी की गई बैटरियों को भी बरामद किया है. यह गिरोह विशेष रूप से मोबाइल टावर की बैटरियों की चोरी करता था. जगदीशपुर में हुई एक चोरी की घटना की जांच के दौरान पुलिस की टेक्निकल टीम को अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर यह बड़ी कार्रवाई की गई।
पुलिस ने इस गिरोह तक पहुंचने के लिए आधुनिक तकनीक का सहारा लिया. अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ पुलिस अब इस गिरोह के अन्य संभावित नेटवर्क की भी जांच कर रही है. बेतिया पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में चोरी की घटनाओं पर लगाम लगेगी. एसपी शौर्य सुमन ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि अपराध पर प्रभावी तरीके से नियंत्रण रखा जा सके. वहीं इस सफल ऑपरेशन के बाद एसपी की हर तरफ तारीफ हो रही है. स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए इसे बड़ी सफलता बताया है. बता दें कि यह गिरोह ट्रक और पिकअप लेकर मुजफ्फरपुर से निकलता था और बेतिया, मोतिहारी, गोपालगंज समेत अन्य जिलों में जाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button