#Social

BREAKING: जुलूस पर अज्ञात लोगों ने किया पथराव, 9 आरोपी हिरासत में


Bhilwara: भीलवाड़ा। शनिवार को देवझूलनी एकादशी पर राजस्थान के अलग-अलग जिलों में धार्मिक जुलूस और यात्राएं निकाली जा रही है. लेकिन इस जुलूस के दौरान भीलवाड़ा से कटकर नया जिला बना शाहपुर के जहाजपुरा में पथराव के कारण माहौल तनावपूर्ण हो गया. यहां पथराव में एक महिला सहित कुछ लोग घायल हो गए. स्थिति बिगड़ता देख बड़ी संख्या पुलिस फोर्स को मौके पर तैनात किया गया है. फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन कंट्रोल में बताया जा रहा है।
जहाजपुर में जल झूलन महोत्सव पर निकले राम रेवड़ी जुलूस पर पथराव के साथ सालों पुरानी परंपरा टूट गई. पथराव के बाद स्थिति तनावपूर्ण होने के कारण शोभायात्रा का भ्रमण नहीं हो सका. ऐसे में इतिहास में पहली बार जलझूलन महोत्सव में एक दर्जन मंदिरों में ठाकुर जी जल झूलन के लिए नहीं गए. दूसरी ओर इस मामले में पुलिस ने बदमाशों की की धर पकड़ शुरू कर दी है. आईजी ओम प्रकाश, कलेक्टर राजेंद्र सिंह, एचपी राजेश कावट ने जहाजपुर में डेरा डाल दिया है. इस घटना के बाद पुलिस ने 9 लोगों को हिरासत में लिया है. इस बात की पुष्टि शाहपुरा कलेक्टर राजेंद्र सिंह ने की है।
दरअसल शाहपुर जिले के संवेदनशील कस्बे जहाजपुर में देवझूलनी एकादशी पर पीतांबर राय महाराज के (बेवान ) जुलूस पर असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया. पथराव में एक महिला सहित कुछ लोग घायल हो गए. पथराव एक धार्मिक स्थल के बाहर हुआ. पथराव से अफ़रा-तफ़री का माहौल हो गया. धार्मिक जुलूस में शामिल लोगों ने जमकर नारेबाजी की। घटना की सूचना मिलते ही जहाजपुर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक गोपीचंद मीणा घटनास्थल पर पहुंचे. आरोपियों की गिरफ़्तारी की माँग को लेकर धार्मिक स्थल के बाहरी धरने पर बैठ गए. विधायक गोपीचंद मीणा ने कहा कि जब तक पथराव करने वाला आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा वह धरने पर बैठे रहेंगे और क़स्बे में भगवान के जल विहार का जुलूस नहीं निकलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button