#Social

BREAKING: डॉक्टर की लापरवाही से महिला की मौत, मचा हंगामा


Moradabad: मुरादाबाद। मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के करुला स्थित कोहिनूर चौराहा के निकट स्थित आर एच सी हॉस्पिटल में डॉक्टर की लापरवाही के चलते एक महिला की मौत हो गई। आरसीएच हॉस्पिटल के बारे में बताया जा रहा हे कि ये राशिद ग्रुप का है। परिवार वालों का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही के चलते महिला की मौत हुई है। जिसके बाद महिला के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। महिला के परिजनों का अस्पताल पर आरोप है कि इस हॉस्पिटल मे सीनियर डॉक्टर नहीं है। डॉक्टर की जगह झोला छप डॉक्टर बैठे हुए मरीजों का इलाज कर रहे है। अगर सीनियर डॉक्टर होते तो मेरी बच्ची की

मौत नहीं होती।

परिजनों ने महिला को रसोली के ऑपरेशन के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया था। ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने महिला की रसोली बड़ी होने के कारण कट लगाकर उसको बंद कर दिया और कहा कि कुछ दिन दवाई खिला लो उसके बाद करेंगे। उसके कुछ समय के बाद उसको पानी पिला दिया गया जिसके बाद महिला की तबियत बिगड़ने लगी और आखिर वो महिला मौत के आगोश में सो गई। जिसके बाद परिवार ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डिप्टी सीएमओ डॉक्टर नरेंद्र सिंह मेहरबानियों पर ये अवैध छोला छाप डॉक्टर जीवित है। सूत्रों के अनुसार डिप्टी सीएमओ इसे छोल छाप डॉक्टरों के अस्पताल पर छापे तो डालते हैं और दिखाने के लिए सील भी लगा देते है। लेकिन अपने पीछे गूर्गा छोड़ आते है। जो छोला छाप डॉक्टर से साथ गांठ कर साइड से अस्पताल चलाने को कहता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button