मुख्यमंत्री के निर्देश पर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के लिए वित्त विभाग से पुनरीक्षित प्रशासकीय को स्वीकृति

अधिक की वृद्धि को स्वीकृति मिली है। उल्लेखनीय है कि अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज और चिकित्सालय भवन का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। अब तक कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य पूरे किए जा चुके हैं, जिसमें स्टाफ क्वार्टर, छात्रावास भवन, महाविद्यालय भवन, बाउंड्री वॉल, आंतरिक और बाह्य सड़कें, अंडरग्राउंड वाटर टैंक, एनिमल हाउस, ड्रेनेज सिस्टम, रिटेनिंग वॉल और टो वॉल का निर्माण शामिल है। इन भवनों को चिकित्सा विभाग द्वारा उपयोग में लाया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा मिल रहा है।
नवीनतम सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। इससे डॉक्टरों, छात्रों और मरीजों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी और चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में व्यापक सुधार होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य कर रही है। मेडिकल कॉलेज और चिकित्सालय भवन के निर्माण को गति देने के लिए राज्य सरकार आवश्यक संसाधन उपलब्ध करा रही है। इस परियोजना के पूर्ण होने से अंबिकापुर के साथ साथ आसपास के जिलों के मरीजों को भी उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी।




