#Social
BREAKING: थार चालक ने बाइक सवार को घसीटा, देखें VIDEO…

Karnal. करनाल। हरियाणा के करनाल में थार कार चालक की हुड़दंगबाजी ने बाइक सवारों के साथ-साथ अन्य लोगों की भी जान जोखिम में डाल दी। थार ने बाइक को टक्कर मारी और बाइक को एक किलोमीटर दूर तक घसीटते हुए ले गया। गनीमत रही कि बाइक सवारों की जान बच गई। बुलेट सवार युवकों ने थार पकड़ने की काफी कोशिश की, लेकिन ड्राइवर उसे दौड़ाता रहा। इसी बीच एक बुजुर्ग महिला थार की टक्कर से बाल-बाल बची और एक रिक्शावाले को भी टक्कर मार दी। थार द्वारा बाइक को घसीटने का भी वीडियो सामने आया है। अभी आरोपी ड्राइवर की पहचान नहीं हो पाई है। जानकारी के मुताबिक थार गाड़ी में एक लड़का और लड़की मौजूद थे। थार लड़का चला रहा था।




