BREAKING: दीपावली पर्व के पहले SP ने शहर में शांति व्यवस्था के लिए बनाया प्लान

यातायात पुलिस की यह व्यवस्था 29 अक्टूबर धनतेरस से दीपावली तक रहेगी। उन्होंने बताया कि यातायात पुलिस ने बाजार में व्यवस्था बनाए रखने के लिए निम्न पाइंट पर यातायात पुलिस के जवान तैनात किए जाएंगे, जो दीपावली पर यातायात व्यवस्था देखेंगे। कोतवाली चौराहा, लिसा टॉकीज चौराहा, चकला चौराहा, लाल मस्जिद चौराहा, मछली पुल, बद्री महल चौराहा, अस्पताल चौराहा, नमक चौराहा, पान चौराहा, पावर हाउस चौराहा, आनंद डेयरी चौराहा, उद्योग चौराहा, पुराना बस स्टैंड, इंदौर नाका, शुगर फैक्ट्री चौराहा, टंकी तिराहा मंडी शामिल है।
पावर हाउस चौराहा और मछली पुल से बाहर निकल सकेंगे। इस प्रकार बाजार व्यवस्था के लिए दोनों मुख्य मार्ग वन-वे रहेंगे। पार्किंग व्यवस्था के लिए चार स्थान चिह्नित किए गए हैं। जहां पर आमजन अपना वाहन पार्क कर खरीदारी कर सकेंगे। लिसा टॉकीज चौराहा तरफ से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था बाल विहार मैदान में रहेगी। वहीं पावर हाउस चौराहा के आस पास टू व्हीलर पुरानी जेल, पुरानी अदालत के पास रहेगी। बाजार में अत्यधिक भीड़ होने की स्थिति को देखते हुए आवश्यकता पड़ने पर दो पहिया वाहन स्कूटी, बाइक भी कुछ समय के लिए प्रतिबंधित किए जाएंगे। जिन्हें यातायात संचालन की स्थिति और भीड़ कम होने पर वापस चालू कर दिया जाएगा।




