#Social

BREAKING: नेपाल बॉर्डर से पकड़ाए शातिर बाइक चोर, पुलिस ने किया बड़ा खुलसा


Jharkhand. झारखंड। बाइक चोरी करके उसको काट कर नेपाल बॉर्डर इलाके में सप्लाई करने वाले गिरोह के दो शातिर को गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई अहियापुर थाने की पुलिस ने बड़ा जगन्नाथ में की है. वहां कबाड़ी दुकान में छापेमारी करके संचालक पप्पू पासवान को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस की छापेमारी में कबाड़ी दुकान के अंदर तीन कटे हुए बाइक का चेचिस नंबर, एक सफेद रंग की बाइक की टंकी, दो अलग- अलग बाइक की साइलेंसर बरामद किया गया. उससे बरामद बाइक के पार्ट्स का कागजात मांगा गया तो कोई जवाब नहीं दिया. उससे सख्ती से पूछताछ की गयी तो बताया कि वह औराई थाना क्षेत्र के बेदौल असली गांव निवासी कमलेश कुमार से खरीदी है।
पप्पू पासवान की निशानदेही पर पुलिस टीम ने कमलेश के घर पर छापेमारी करके उसको दबोच लिया. वहीं, उसका साथी अशोक कुमार यादव उर्फ बेला उर्फ रामभरोष राय मौके से फरार हो गया. पुलिस को कमलेश ने जानकारी दी है कि अशोक ही चोरी की गयी बाइक उसको देता है. इसके बाद वह पप्पू पासवान के कबाड़ी दुकान में काट कर बेच देता है. पुलिस कमलेश की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. सिटी एसपी अवधेश सरोज दीक्षित ने बताया कि अहियापुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ कबाड़ी व स्क्रैप दुकानदारों के यहां चोरी की गयी बाइक को काट कर बेची जा रही है. सूचना के आलोक में थानेदार रोहन कुमार व दारोगा सोनू गुप्ता के नेतृत्व में बड़ा जगन्नाथ स्थित पप्पू पासवान के कबाड़ी दुकान में छापामारी किया गया।
वहां से तीन चोरी की बाइक का चेचिस, टंकी, साइलेंसर समेत अन्य सामान बरामद किया गया. मौके से पप्पू पासवान को दबोचा गया. इसके निशानदेही पर बाइक बेचने वाले कमलेश की औराई से गिरफ्तारी की गयी है. बरामद तीन चेचिस नंबर में से एक का सत्यापन किया गया है. यह बाइक वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र में अप्रैल माह में चोरी की गयी थी. चोरी की बाइक को काटकर बेचने में एक दर्जन से अधिक कबाड़ी दुकानदार पुलिस के रडार पर है. कई जगहों पर छापेमारी भी की गयी है. पुलिस सभी के यहां जाकर सत्यापन करेगी. सिटी एसपी ने बताया कि यह एक संगठित अपराध है. इस नेटवर्क में जितने भी चोर, कबाड़ी दुकानदार या गैरेज संचालक शामिल है, पुलिस टीम उनको चिन्हित करके गिरफ्तार करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button