#Social

BREAKING: बाइक सवार तीन युवकों पर कार सवारों ने चलाई गोलियां, मचा हंगामा


Aligarh. अलीगढ़। कार सवार युवकों ने रास्ता रोक कर बाइक सवार तीन युवकों पर फायरिंग कर दी। पीड़ित गोली लगने से बाल-बाल बच गए। एक युवक ने अपनी प्रेमिका पर जान से मारने की नीयत से गोली चलवाने का आरोप लगाया है। चांदहट थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस आरोपियों की पहचान नहीं कर पाई है। हरियाणा के पलवल स्थित चांदहट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मलखान सिंह के अनुसार चांदहट निवासी कुलदीप ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह गांव में ही स्थित परफेक्ट जिम पर कसरत करने के लिए गया। वहां से अपने दोस्त गांव निवासी विष्णु व कृष्ण के साथ पल्सर बाइक पर पलवल के लिए चला गया।
अलीगढ़ रोड स्थित केजीपी पुल से करीब 200 मीटर पहले एक मारुति स्विफ्ट कार ने आकर उनका रास्ता रोक किया। वे कुछ समझ पाते उसके पहले कार सवार चार युवकों ने गाड़ी के कांच नीचे उतारकर अपने हाथ में हथियार से फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलते ही वे इधर-उधर भाग गए। आरोपियों ने करीब छह गोलियां चलाई और कार को मोड़कर फरार हो गए, परंतु उन्होंने कार का नंबर देख लिया। मामले की सूचना उन्होंने तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई, पुलिस ने मौके से तीन खोल व एक सिक्का बरामद कर लिया। पीड़ित ने शिकायत में कहा है कि उसे शक है कि यूपी के बुलंदशहर निवासी उसकी प्रेमिका ने उसे जान से मारने के लिए फायरिंग कराई है, क्योंकि कुछ दिनों पहले ही प्रेमिका ने उसे गोली लगवाने की धमकी दी थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि कार नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button