Breaking: छत्तीसगढ़ में 372 कोरोना पॉजिटिव मिले, रायपुर में 170 नए केस, 6 की हुई मौत

रायपुर। प्रदेश में कोरोना का कहर लगातार जारी है। सोमवार को प्रदेशभर में 372 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। इनमें रायपुर से ही 170 मरीज शामिल हैं। वहीं 6 कोरोना पॉजिटिव की मौत भी हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने पुष्टि कर बताया कि आज मिले मरीजों में रायपुर से 170, दुर्ग से 59, बिलासपुर से 34, सरगुजा से 20, राजनांदगांव और महासमुंद से 14-14, बलौदाबाजार, रायगढ़ और कांकेर से 7-7, जांजगीर चांपा, दंतेवाड़ा, सुकमा से 5-5, जशपुर से 4, बालोद, कोरिया और बस्तर से 3-3, बेमेतरा, कबीरधाम, धमतरी और सूरजपुर से 2-2 मरीज, मुंगेली, कोण्डागांव, नारायणपुर और बीजापुर से 1-1 मरीज मिले हैं। मेडिकल बुलेटिन देखने यहां क्लिक करें…  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button