#Social

BREAKING: 4 पुलिसकर्मियों को SP ने किया लाइन अटैच


Jabalpur. जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में 4 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है। एसपी ने चौकी प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया है। लापरवाही बरतने पर यह कार्रवाई की गई है। दरअसल, रविवार सुबह चोरी के मामले का संदेही पकड़ा गया था। रविवार दोपहर तीन बजे धनवंतरी नगर पुलिस चौकी से एएसआई को चकमा देकर फरार हो गया था। संदेही ने पूछताछ में चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की थी।
गोटेगांव निवासी शातिर चोर गणेश उर्फ अज्जू काछी चोरी के मामले में संदेही था। वह पुलिस चौकी से हथकड़ी खोलकर अपने बेटे के साथ भाग गया था। वह कुंडम पड़रिया के आदिवासी छात्रावास में दो दिन छुपा रहा। हालांकि मंगलवार की सुबह भागने की फिराक में बैठे संदेही को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया, लेकिन इस मामले में लापरवाही बरतने पर एसपी ने कार्रवाई की है। SP ने चौकी के एएसआई रंजीत ठाकुर, हवलदार उमेश रजक, विनीत शुक्ला, जितेंद्र यादव को लाइन अटैच किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button