Breaking: प्रदेश में कोरोना के 249 नए मरीजों की हुई पुष्टि, 116 डिस्चार्ज, 3 की मौत

रायपुर। प्रदेश में शनिवार को 249 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर से 123,दुर्ग से 47, बिलासपुर से 17, कांकेर से 13, जांजगीर चांपा से 12, बस्तर से 11, कोंडागांव से 6, रायगढ़,बलोदाबाजार,राजनांदगांव और जशपुर से 4— 4, कबीरधाम से 2, कोरबा और नारायणपुर से 1—1 मामले सामने आए हैं। वहीं तीन लोगों की मौत भी हुई है। इसमें 58 वर्षीय महिला,जिसे डायबिटीज,उच्च रक्तचाप की शिकायत थी और ह्दयगति रूकने के मौत हो गई,उन्हें कोविड-19 पाया गया था। इसी प्रकार 10 वर्षीय बालिका,जो कि गंभीर हेपेटाइटिस हैपेटिक इनसेफेलोपैथी से पीड़ित थी। उसे उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया गया था।
बालिका को कोविड-19 पाया गया। एम्स की एचडीयू में भर्ती बालिका की दशा गंभीर बनी हुई थी। श्वसन तंत्र में रक्त स्त्राव होने के कारण हृदय गति रुकने से उसकी मौत हो गई। 52 वर्षीय पुरुष मरीज को रक्त वाहिका की बीमारी और खांसी के लक्षणों के साथ एम्स में भर्ती हुए थे इनके ब्रेथलैसनेस होने के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। उनकी स्थिति लगातार गंभीर होती गई और आज उनकी मौत हो गई।





