Breaking: प्रदेश में 277 नए कोरोना संक्रमितों की हुई पहचान, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 2772 पहुंचा, 1 की मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंगलवार को 277 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वहीं 267 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने पुष्टि कर बताया कि दुर्ग निवासी महिला जो कैंसर से पीड़ित थी, वह 26 जुलाई को रिपोर्ट पॉजिटिव आई और आज 28 जुलाई को उसकी मौत हो गई। बताया गया कि आज मिले 277 मरीजों में रायपुर से 138, राजनांगांव से 20, दुर्ग से 19, बिलासपुर और बस्तर से 18-18, नारायणपुर से 11, रायगढ़ और बलौदाबाजार से 8-8, सरगुजा और गरियाबंद से 6-6, कबीरधाम से 5, कोरबा और मुंगेली से 4-4, बलरामपुर, जशपुर, दंतेवाड़ा से 3-3, कांकेर से 2, जांजगीर चांपा से 1 मरीज मिला है। मेडिकल बुलेटिन देखने यहां क्लिक करें….




