Breaking : बालोद में डेढ़ साल की मासूम को 50 बार सिगरेट से दागने वाले आरक्षक की होगी गिरफ्तारी

रायपुर। बालोद में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक ने एक डेढ़ साल की मासूम को 50 बार सिगरेट से दागा है।
जानकारी के मुताबिक पुलिसकर्मी मकान मालिक से उधार के पैसे वसूलने गया था। आरक्षक अविनाश राय नशे में धुत था। इस दौरान उसने डेढ़ साल की मासूम को कई बार सिगरेट से दागा।
मासूम बच्ची की मां ने बालोद थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरक्षक अविनाश राय का अभी-अभी बालोद से दुर्ग रक्षित केंद्र ट्रांसफर हुआ है।
आरक्षक ग्राम सिवनी में किराए के मकान में रह रहा था। मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रदेश के डीजीपी दुर्गेश माधव अवस्थी ने आरोपी आरक्षक के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार करने के निर्देश दिए