BREAKING – सुशांत के गले पर मिला ‘लिगेचर मार्क’.., ऑटोप्सी रिपोर्ट ने खड़े किए कई सवाल
बॉलीवुड । अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले की जांच के लिए सीबीआई की टीम मुंबई पहुंच चुकी है। इसी बीच सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट की एक और बात सामने आई है, जिसे लेकर पहले ही कई सवाल खड़े किए जा चुके हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुशांत के गले पर लिगेचर मार्क होने का जिक्र है। आइए जानते हैं, अब ये लिगेचर मार्क क्या होता है? और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह क्या बताई गई है।
सुशांत सिंह राजपूत की ऑटोप्सी रिपोर्ट में सुशांत सिंह राजपूत की मौत की वजह फांसी से दम घुटना बताया गया है, लेकिन इस रिपोर्ट में सुशांत सिंह राजपूत के गले पर लिगेचर मार्क होने का भी जिक्र है. लिगेचर मार्क जिसे आम भाषा में गहरा निशान कहते हैं। आमतौर पर ये यू शेप का होता है, जो बताता कि गला किसी रस्सी या उसी जैसी चीज से कसा गया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई ये बातें –
- सुशांत सिंह राजपूत की बॉडी पर जो निशान था, वो 33 सेंटीमीटर का लंबा था।
- रस्सी का निशान ठुड्डी से 8 सेंटीमीटर नीचे था




