सड़क हादसा – कवर्धा में राह चलते दो महिलाओं को ट्रक ने रौंदा.., मौके पर हुई मौत

कवर्धा । तीज मनाकर मायके से पैदल घर लौट रहे दो महिलाओं को तेज रफ़्तार ट्रक ने ठोकर मार दिया, इस सड़क हादसे में दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि घटना लोहारा थाना क्षेत्र के चंदैनी गांव के पास की है। घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से भाग गया।
मिली जानकारी के अनुसार का नाम दुर्गा पटेल और भगवंतिन पटेल बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों महिलाओं के शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है। पुलिस मामले की जांच मे जुटी गई है।




