#Social

BREAKING NEWS: पुलिस ने चलाया ऑपरेशन लंगड़ा, 2 गौकश गिरफ्तार


Bulandshahr: बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर में कोतवाली देहात और स्वाट टीम की बाइक सवार दो गौकशों से मुठभेड़ उस समय मुठभेड़ हो गई जब दोनो गौकश आवारा गौवंश की हत्या की वारदात को अंजाम देने जा रहे थे, एएसपी ऋजुल कुमार ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में पैर में पुलिस की गोली लगने से दो गौकश घायल हो गए। पुलिस सतर्कता से क्षेत्र में गौ-वध की वारदात बच गई। पुलिस ने घायल बदमाशो के कब्जे से तमंचे, बाइक, पशु वध में प्रयुक्त होने वाले उपकरण आदि बरामद किए है। घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। बता दें कि यूपी के बुलंदशहर में एस एसपी श्लोक कुमार द्वारा शातिर क्रिमिनल्स के खिलाफ ऑपरेशन लंगड़ा शुरू किया गया है।
बुलंदशहर के एएसपी ऋजुल कुमार ने बताया कि कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह और स्वाट टीम प्रभारी राहुल चौधरी को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि बाइक सवार दो गौकश इलाके में आवारा गौ-वंश को पकड़ गौकशी की फिराक में घूम रहे है। जिसके बाद अनूपशहर रोड पर ग्राम भाईपुरा के पास एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये जिनको रोकने का पुलिस टीम ने प्रयास किया गया तो नहीं रुके और पीछे मुड़कर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा किया तो बदमाशों ने अपनी बाइक ग्राम हजरतपुर से पहले बाग के पास खडंजे पर मोड़ दी तथा हड़बड़ाहट में बदमाशों की बाइक फिसलकर गिर गयी।
स्वयं को पुलिस से घिरता देख बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी। पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गये, जिनको घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया। घायल बदमाशों की हुई पहचान आबिद पुत्र जब्बार निवासी यासीनगढ़ी डासना थाना वेव सिटी जनपद गाजियाबाद और रहीस पुत्र इन्तजार निवासी ग्राम राजपुर थाना सिंभावली जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने दो तमंचा, तीन खोखा, बिना नंबर की बाइक, एक मोबाइल एवं पशु कटान के औजार बरामद किए हैं। एसपी ने बताया कि सभी बदमाश शातिर किस्म के गौकश अपराधी हैं। हापुड़, गाजियाबाद, बुलंदशहर के अलग अलग थानों में अनेक अपराधिक मामले दर्ज है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button