BREAKING NEWS : IPL2020: सुरेश रैना नही दिखेंगे आईपीएल में धमाल मचाते…, UAE से लौटे भारत…

आईपीएल । इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन को आयोजन से पहले ही इस पर सवाल खड़े होने लगे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के अनुभवी बल्लेबाज सुरेश रैना इस आईपीएल में धमाल मचाते नहीं दिखाई देंगे। बताया जा रहा है कि धाकड़ बल्लेबाज सुरेश रैना संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से लौट आए हैं। वह निजी कारणों से लौटे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने ट्वीट कर बताया कि सुरेश रैना निजी कारणों से भारत लौट आए हैं और आईपीएल-2020 के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।

33 साल के सुरेश रैना ने 15 अगस्त को इंटरनेशल क्रिकेट को अलविदा कहा था। इसके बाद वह आईपीएल के संक्षिप्त अभ्यास शिविर में भी शामिल हुए थे। वह टीम के साध दुबई रवाना हुए थे, जहां सीएसके टीम ‘ताज’ में ठहरी है।

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह बड़ा झटका माना जाएगा। एक दिन पहले ही खबर आई थी कि टीम के कई स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसमें टीम इंडिया का एक मौजूदा बॉलर भी शामिल हैं। खबरों के मुताबित वह गेंदबाज दीपक चाहर बाताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को चेन्नई की टीम के 12 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उनको दो हफ्ते के लिए क्वारंटाइन में भेजने के साथ ही पूरी टीम को भी सुरक्षा के लिहाज से क्वारंटाइन में जाने को कहा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button