BREAKING NEWS : SSR केस – एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती को किया गिरफतार…

मुंबई । अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले से जुड़े ड्रग्स केस में आज लगातार तीसरे दिन लंबी पूछताछ के बाद NCB ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को हिरासत में ले लिया है। गिरफ्तारी के बाद अब रिया का मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा। रिया का कोरोना टेस्ट भी होगा। रिया का भाई शोविक और सुशांत का स्टाफ मैनेजर सैमुअल मिरांडा पहले से ही एनसीबी की कस्टडी में है। आज रिया से शोविक और मिरांडा के सामने बैठाकर पूछताछ की गई।
NCB ने रिया से रविवार को छह घंटे और सोमवार को आठ घंटे तक पूछताछ की थी। इस दौरान एनसीबी ने उनके छोटे भाई शौविक चक्रवर्ती, राजपूत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा और राजपूत के निजी स्टाफ सदस्य दीपेश सावंत से आमना-सामना कराया।
गौरतलब है कि एजेंसी को मोबाइल फोन चैट रिकॉर्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डेटा हासिल हुआ था जिसमें प्रतिबंधित मादक पदार्थ की खरीद में इन लोगों की संलिप्तता सामने आई थी। एनसीबी ने पिछले कुछ दिनों में मामले की जांच के दौरान इन तीनों को गिरफ्तार किया है।इससे पहले रिया से प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई भी पूछताछ कर चुकी हैं. रिया ने कई इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने खुद कभी मादक पदार्थ का सेवन नहीं किया है। उन्होंने दावा किया था कि सुशांत सिंह राजपूत मारिजुआना का सेवन करते थे।
जानकारी के अनुसार आज रिया ने कबूल किया कि उन्होंने ड्रग्स का सेवन किया है। एजेंसी ने अंजू केशवानी नाम के एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया. कैजन इब्राहीम से पूछताछ के दौरान केशवानी का नाम सामने आया था। कैजन को मामले में पहले गिरफ्तार किया गया था।


