BREAKING NEWS : SSR केस: NCB टीम रिया चक्रवर्ती को लेकर भायखला जेल के लिए रवाना…

मुंबई। NCB के अधिकारी एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को लेकर भायखला जेल निकल चुके हैं। बता दे की उन्हे ड्रग्‍स से जुड़े एक मामले में एजेंसी ने कल गिरफ्तार किया था। रिया को NCB ने ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया है। अगर कोर्ट रिया की जमानत अर्जी खारिज करता है तो उन्हें 14 दिनों तक जेल में ही रहना होगा।

आपको बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में मंगलवार को नया मोड़ देखने को मिला। ड्रग्स कनेक्शन में रिया चक्रवर्ती को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। रिया की मंगलवार की रात NCB के लॉकअप में ही गुजरी। एनसीबी ने अपने बयान में कहा कि रिया ने ड्रग्स मंगवाने के दिए पैसे, लेकिन ड्रग्स लेने की बात नहीं कबूली। उधर, सोशल मीडिया पर कई बॉलीवुड सेलेब्स रिया के सपोर्ट में आए हैं। वे रिया के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। रिया और बाकियों की गवाही के बाद अब एनसीबी 25 बॉलीवुड सेलेब्स पर भी ड्रग्स मामले में शिकंजा कसने वाली है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button