CORONA BREAKING : भारत में कोरोना संक्रमण के मामले 43 लाख के पार…24 घंटे में 89,706 नए मामले आए सामने…इतने लोगों की हुई मौत…
नई दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। देश में पिछले 24 घंटों में 89,706 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले 7 सितंबर को रिकॉर्ड ताबड़तोड़ 90,802 संक्रमण के मामले सामने आए थे। वहीं 24 घंटे में 1115 लोगों की मौत हुई है। देश में दो सितंबर से लगातार हर दिन एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है। कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 44 लाख के करीब पहुंच गई है। दुनिया में अभी संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 43 लाख 70 हजार हो गई है। इनमें से 73,890 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या 8 लाख 97 हजार हो गई और 33 लाख 98 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब तीन गुना अधिक है।
ICMR के मुताबिक, 8 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 5 करोड़ 18 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई। पॉजिटिविटी रेट 7 प्रतिशत से कम है। कोरोना वायरस के 54% मामले 18 साल से 44 साल की उम्र के लोगों को हैं लेकिन कोरोना वायरस से होने वाली 51% मौतें 60 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों में हुईं हैं।
राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिरकर 1.69% हो गई। इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 21% हो गई है। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 78% हो गई है। भारत में रिकवरी रेट भी लगातार बढ़ रहा है।
आपको बता दे की देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में दो लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।
India's #COVID19 case tally crosses 43 lakh mark with a spike of 89,706 new cases & 1,115 deaths reported in the last 24 hours.
The total case tally stands at 43,70,129 including 8,97,394 active cases, 33,98,845 cured/discharged/migrated & 73,890 deaths: Ministry of Health pic.twitter.com/a3xVEkeo0O
— ANI (@ANI) September 9, 2020




