CG : प्रदेश के इस जिले में होगा एक हफ्ते का पूर्ण लॉकडाउन…सभी दुकानें रहेंगी बंद…
मुंगेली। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते मुंगेली जिले के नगरीय निकाय क्षेत्रों में 1 हफ्ते का संपूर्ण लॉकडाउन किया गया है। लॉकडाउन 17 से लगाया जाएगा, जो 23 सितंबर तक रहेगा।
कलेक्टर ने आज इसका आदेश जारी करते हुए कहा – सरकारी व निजी कार्यालयों को बंद करने के आदेश दिए हैं। कर्मचारियों को घर से काम करने कहा गया है। इस दौरान व्यावसायिक प्रतिष्ठान बन्द रहेंगे। मेडिकल,खाद्य व अन्य जरूरी सेवाओ को सशर्त छूट दी गई है।