#Social

HP: शिक्षा अधिकारी ने चाढऩा स्कूल लिया गोद


Nauharadhar. नौहराधार। शिक्षा खंड नौहराधार के तहत केंद्र पाठशाला एवं माध्यमिक पाठशाला चाढऩा की आम सभा की संयुक्त बैठक संपन्न हुई। बैठक में पाठशाला चाढऩा की एसएमसी अध्यक्षा प्रीतिका ने अपने पद से त्याग पत्र दिया और पाठशाला की नई एसएमसी अध्यक्ष मंजीत छिंटा को सर्वसम्मति से चुना गया। बैठक में तीन दर्जन से अधिक अभिभावकों ने भाग लिया। बैठक के दौरान प्राथमिक व माध्यमिक पाठशालाओं में नामांकन वृद्धि के लिए विशेष रणनीति के तहत जन अभियान घर-घर जाने का प्रस्ताव पारित किया गया तथा सरकारी पाठशालाओं में प्राप्त सभी प्रकार की सुविधाओं और विशेषताओं से लोगों को प्रेरित किया

जाएगा।

खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी नौहराधार नरेश ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि पाठशालाओं में नामांकन वृद्धि करवाना अत्यंत आवश्यक है। अभिभावकों के अंदर सरकारी पाठशाला में अपने बच्चों को प्रवेश दिलाने का उत्साह है। शिक्षा खंड अधिकारी ने केंद्र पाठशाला चाढऩा को अपना विद्यालय योजना के तहत गोद लिया है तथा पाठशाला विकास एवं सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश केंद्रीय मुख्य शिक्षक को दिए हैं। पर पाठशाला के एसएमसी पदाधिकारी भूपेंद्र सिंह, अनिल दत्त, पवन कुमार, चंद्रपाल, बबीता, प्रीतिका, निर्मला, अनीता आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button