CG: बाइक-कार में हुई भिड़ंत, 2 घायल

Lakhanpur. लखनपुर। रविवार दोपहर बाइक और कार में भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। थाना क्षेत्र लखनपुर के अंबिकापुर बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 स्थित कुंवरपुर नहर मोड़ के पास रविवार की दोपहर लगभग 2. 15 बजे बाइक और वेन्यू कार में आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिससे बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों घायल युवकों को उपचार हेतु एंबुलेंस 108 के माध्यम से लखनपुर अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद कार के सामने का हिस्सा बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी है। घायलों का नाम नर्सिंग उम्र 20 वर्ष पाख जाम दारिमा थाना निवासी का पैर टूट गया है, दूसरा घायल युवक मोटू को हाथ पैर में चोटे आई हैं।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button